Aapka Rajasthan

Chittorgarh अंगदान का संदेश देने के लिए 1500 किमी की दौड़ लगा रहा महेश

 
Chittorgarh अंगदान का संदेश देने के लिए 1500 किमी की दौड़ लगा रहा महेश

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौड़गढ़ अंगदान के लिए जागरूकता का संदेश लेकर हरियाणा के साइकिलिस्ट महेश कुमार दिल्ली से मुंबई तक 1500 किलोमीटर दौड़ लगा रहे है। चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट चौराहा स्थित नेकी की दीवार पर टीम एटीबीएफ और रेलवे स्टेशन के पास रोटरी क्लब ने महेश कुमार का स्वागत किया। अंगदान के लिए आमजन को जागरूक करने और सैनिकों के सम्मान के लिए दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक दौड़ कर रहे हैं। साइकिलिस्ट महेश कुमार ने 19 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से दौड़ की शुरुआत की थी। वेें 30 दिन में दौड़ पूरी करेंगे।

चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर टीम एटीबीएफ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भूतडा, चेतन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कपासन समंद खटीक अजय राज जायसवाल, भरत मुंदडा, दिनेश वैष्णव, किरण मेहरा, कैलाश सोनी, सुरेंद्र टेलर, दुर्गेश कुमार लक्षकार, मदन गिरी गोस्वामी, ने भगवा उपरना ओढ़ाकर तो वही रोटरी क्लब से मनोज भोजवानी अध्यक्ष, हितेश श्रीमाल सेक्रेटरी, ललित खंडेलवाल ललित जैनानी, संजय ढिलीवाल अनिल काबरा, राजेंद्र पाटनी, भूपेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र गर्ग, रितु भोजवानी, रितु पोखरना, दिलीप पोखरना आदि ने माल्यार्पण कर महेश कुमार का स्वागत किया। महेश कुमार दौड़ के माध्यम से आमजन को अंगदान के लिए जागरूक करने और सैनिकों के सम्मान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दिल्ली से मुंबई तक जा रहे हैं।