चित्तौडगढ़ के बेगू में रंगों के त्यौहार में होंगे नृत्य और मटकी फोड़ जैसे कई कार्यक्रम, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

चित्तौडगढ़ न्यूज़ डेस्क - बेगू में इस वर्ष होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित गौरव व्यास के अनुसार गुरुवार को पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से ही भद्रा लग जाएगी। होली दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:28 से 12:06 बजे तक है।
होलिका दहन को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बडुले व घास एकत्रित कर ली गई है तथा रंगोली सजाई गई है। सेन समाज मंदिर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां नृत्य व मटकी फोड़ने के कार्यक्रम होंगे। ढोल की थाप के साथ आतिशबाजी की जाएगी। डीजे की धुन पर लोग नाचेंगे।
कई स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें अखरिया चौक, सेन समाज मंदिर चौक, अंबेडकर चौराहा, शिलोरियों की बावड़ी, नीलकंठ महादेव रोड, अहिंसा सर्किल, बिल्लू मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, सुलीमंगरा व धूलखेड़ा शामिल हैं।प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीएसपी अंजली सिंह व थानाधिकारी शिवलाल मीना ने शहर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका ने महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है।