ऐतिहासिक किलों, भव्य महलों से लेकर सुनहरे रेगिस्तान तक, गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये जगहें, यहां देखे पूरी लिस्ट

जब भी हम कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हमारे दिमाग में कई नाम आते हैं। अगर हम भारत में ही घूमने का प्लान बनाते हैं, तो एक नाम जिसका जिक्र जरूर होता है, वो है राजस्थान। जी हां, इसका नाम जिक्र करने लायक है। राजस्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शानदार किलों, महलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आप राजस्थान की सबसे मशहूर और खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें।
1. जयपुर (गुलाबी नगर): राजस्थान की राजधानी जयपुर को "गुलाबी नगर" के नाम से जाना जाता है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में आमेर किला, हवा महल, जंतर मंतर और सिटी पैलेस शामिल हैं। जयपुर की वास्तुकला और बाजार इसकी खासियत हैं।
2. उदयपुर (झीलों का शहर): उदयपुर को "झीलों का शहर" भी कहा जाता है। यहां की पिछोला झील, सिटी पैलेस और जग मंदिर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक माहौल इसे खास बनाते हैं।
3. जोधपुर (नीला शहर): जोधपुर को "नीला शहर" इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां के घरों का रंग नीला है। मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा यहां के मुख्य आकर्षण हैं। किले से शहर का मनोरम दृश्य बेहद मनमोहक है।
4. जैसलमेर (स्वर्ण नगर): थार रेगिस्तान के बीच में स्थित जैसलमेर को "स्वर्ण नगर" कहा जाता है। सोनार किला, पटवों की हवेली और सैम सैंड ड्यून्स यहां के मुख्य आकर्षण हैं। रेगिस्तान में कैंपिंग और ऊंट सफारी का आनंद लिया जा सकता है।
5. चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है और अपनी ऐतिहासिकता के लिए प्रसिद्ध है। यहां विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ और रानी पद्मिनी महल देखने लायक हैं।
6. माउंट आबू: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दिलवाड़ा जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। नक्की झील और सनसेट पॉइंट यहां के अन्य आकर्षण हैं।
7. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान: वन्यजीव प्रेमियों के लिए रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान बाघों के संरक्षण के लिए जाना जाता है। सफारी के दौरान यहां बाघ, तेंदुए, नीलगाय आदि देखे जा सकते हैं।
8. पुष्कर: पुष्कर अपनी पवित्र झील और दुनिया के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां सालाना होने वाला पुष्कर मेला भी आकर्षण का केंद्र है।राजस्थान के ये स्थान अपनी अनूठी खूबसूरती, इतिहास और संस्कृति के कारण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। देश-विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं।