Aapka Rajasthan

Chittorgarh में मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 
Chittorgarh में मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

चित्तौरगढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौरगढ़ बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के भाटोली पंचायत के भाटोली ब्राह्मणन गांव में सुरेश मेनारिया के मकान के पास पड़े सुखे कचरे में अज्ञात कारणो से लगी आग के कारण सुरेश मेनारिया के मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आपको बता दें कि पीड़ित भाटोली ब्राह्मणन गांव के सुरेश मेनारिया पुत्र शंकर लाल मेनारिया द्वारा बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में उनके मकान के पास पड़े सुखे कचरे में अज्ञात कारणो से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग बेकाबू हो गई। बेकाबू होकर आग सुरेश मेनारिया के मकान में पहुंच गई। जहां पर मकान में रखी बैलगाड़ी, ट्यूबवेल के पाइप, केबल, 10 खाट, साइकिल, व्हील चेयर जलकर खाक हो गए।

इस दौरान आग लगने की सूचना से सुरेश मेनारिया के मकान पर गांव के 500 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गांव के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से मकान में रखे गैस के चार सिलेंडर और बिस्तरों को तुरंत मौके से हटाया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं आग धीरे-धीरे सुरेश मनारिया के पास स्थित नारायण मेनारिया के मकान पर आग पहुंच गई। इस दौरान 100 क्विंटल लकड़ी जलकर खाक हो गई। आग से चद्दर भी जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा नगर पालिका बड़ी सादड़ी के अध्यक्ष विनोद कंटालिया को दी गई। जिस पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर सरथला गांव से जेसीबी भी पहुंच गई। जेसीबी द्वारा लोहे के चद्दर को हटाया गया। जिसे आग पर काबू पाया गया। वहीं दमकल गाड़ी के पहुंचने के बाद लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।