Aapka Rajasthan

Chittorgarh टमाटर हंसा रहे, प्याज रुलाएगा, लहसुन तड़का भी महंगा

 
Chittorgarh टमाटर हंसा रहे, प्याज रुलाएगा, लहसुन तड़का भी महंगा

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क,  आसमान से बरस रही आग के बीच हरी सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। सोमवार को एक ही दिन में प्याज के भाव दस रुपए प्रतिकिलो बढ़ गए। गर्मी में प्याज खराब होने, आपूर्ति कम और मांग अधिक होने के कारण यह हालात हुए हैं। सबसे सस्ता टमाटर बीस रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। अधिकांश सब्जियों के भाव बीते एक पखवाड़े में डेढ़ गुना तक बढ़ चुके हैं। सब्जी मंडी में आम आदमी की रसोई में पकने वाली हरी मिर्च के भाव 70 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए है तो सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाले लहसुन का तड़का भी महंगा हो गया है।

सोमवार को खुदरा बाजार में लहसुन ढ़ाई सौ रुपए प्रतिकिलो तक बिका। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने की वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है। गर्मी के चलते सब्जियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। प्याज की गर्मी के कारण खराब होने लगे हैं। इसके अलावा मांग के मुकाबले बहुत कम आपूर्ति होने के कारण प्याज महंगा हो गया है। इसके भाव और अधिक बढऩे की उमीद है। भीषण गर्मी से पहले तक सब्जियों की भरपूर आवक थी।

सब्जी रुपए प्रति किलो लौकी 40 तुरई 60 टिंडा 55 हरी मिर्च 70 अरबी 60 ग्वार फली 80 भिंडी 45 खीरा 60 पालक 40 केरी 60 करेला 40 आलू 40 टमाटर 20 प्याज 40 नींबू 100 लहसुन 250 हरा धनिया 80