Chittorgarh भगवान देवनारायण की जयंती पर लोगों ने निकाली शोभायात्रा

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, गुर्जर समाज की ओर से भगवान देवनारायण की 1113 वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर श्रीदेव ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा चित्तौडग़ढ़ जिला अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि कलश व श्रीदेव ध्वज शोभायात्रा गोरा बादल स्टेडियम से शुरू हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सेंती स्थित देवनारायण मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां शाम को देवनारायण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
भगवान देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या टीम के सदस्यों ने कलक्ट्रेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुष्प वर्षा करने वालों में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, रोहिताश्व जाट, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।शोभायात्रा का सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान, माली समाज चित्तौडग़ढ़ के बैनर तले पावटा चौक स्थित सावित्री बाई फुले सब्जी मंडी के बाहर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष रामेश्वर माली बताया कि शोभायात्रा का संस्थान अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल, आल इंडिया सैनी सेवा समाज प्रदेश महामंत्री राजन माली, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रकाश माली, संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभागमल चौहान, रतन आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कांग्रेस नेता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सान्निध्य में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने प्रताप सर्किल के पास पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नवरतन जीनगर, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, महेन्द्र शर्मा, रमेशनाथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। चित्तौडी़ आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, अमन गौड़, अर्जुन जोशी, विपुल सिंह, संतोष शर्मा, मोहित गौड़, अजय लोठ, पंकज लोठ, शुभम गोखरू, रौनक सोनी, राजवीर कसेरा आदि ने कलक्ट्रेट चौराहे पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौडग़ढ़ की ओर से देवनारायण जंयती पर निकाली गई शोभायात्रा का प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चन्द्र शेखर सोनी, गौरव त्यगी, अविनाश शर्मा, हरीश गुरनानी, धीरज सुखवाल आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।