Aapka Rajasthan

Chittorgarh खुला नाला बना परेशानी का सबब, लोगों ने सड़क की जाम

 
Chittorgarh खुला नाला बना परेशानी का सबब, लोगों ने सड़क की जाम

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौड़गढ़ शहर में नगर परिषद की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर के बूंदी रोड पर लंबे समय से खुला पड़ा नाला लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। इस खुले नाले में आए दिन गोवंश गिर रहे हैं। जिससे परेशान होकर नाडोलिया बस्ती के लोगों ने चित्तौडग़ढ़-कोटा मुय मार्ग पर जाम लगा दिया। दरअसल, मंगलवार सुबह भी नाले में गोवंश गिर गए थे। जिसे निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी बुलवाई गई तब जाकर गोवंश को बाहर निकाला गया। रोज-रोज की इस समस्या से परेशान होकर स्थानीय निवासी मुय मार्ग पर बैठ गए। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोगों का कहना था कि इस संबंध में नगर परिषद को कई बार सूचित किया गया है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

यह है समस्या

चित्तौडग़ढ़ शहर में कोटा मार्ग पर नाडोलिया बस्ती में एक नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। इसमें आए दिन गोवंश गिर रहे हैं। जिन्हें क्षेत्र के लोग ही निकालते हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद मदद के लिए नगर परिषद सहित कोई आगे नहीं आता है। मंगलवार सुबह भी लोगों ने देखा कि नाले में गोवंश गिरे हुए थे। इसको निकालने के काफी प्रयास हुए लेकिन क्षेत्रवासी सफल नहीं हो पाए आए। दिन गोवंश गिरने की समस्या से परेशान होकर लोगों ने कोटा मुय मार्ग पर जाम लगा दिया।

वाहनों की कतार

सुबह जाम लगाए जाने से कोटा मुय मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सुबह अपने गंतव्य पर जाने वाले लोगों को के साथ ही विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी मंगवा कर गोवंश को बाहर निकला गया। जाम खुलने के बाद भी काफी देर बाद मार्ग सुचारू हो सका।