Aapka Rajasthan

Chittorgarh होम गार्डों ने 6 घंटे तक किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना खत्म

 
Chittorgarh होम गार्डों ने 6 घंटे तक किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद धरना खत्म

चित्तौरगढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौरगढ़ रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा में तैनात होम गार्ड्स ने बुधवार को करीब 6 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज व आला अधिकारियों ने होमगार्ड कर्मियों से करीब एक घंटा वार्तालाप की। इसके बाद किसी भी होमगार्ड कर्मी को काम से नहीं निकालने का आश्वासन देते हुए फिर से ड्यूटी जॉइन की बात कही। जिसके बाद रात 8 बजे होमगार्ड कर्मियों ने धरना समाप्त किया।

डेढ़ घंटे तक कॉलोनी में आवाजाही रही बाधित

उधर अधिकारियों से चल रही चर्चा के दौरान सभी होम गार्ड कर्मी कॉलोनी के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घण्टे तक कॉलोनी वासियों को कॉलोनी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही होमगार्ड प्रतिनिधियों ने चर्चा खत्म कर सफल वार्ता की बात कही। सभी जवानों के चेहरे खिल उठे। फिलहाल शिफ्ट ड्यूटी वाले जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात है।

परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा में तैनात होम गार्ड्स ने बुधवार को करीब 6 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। जवानों ने बताया-हम टोटल 90 जवान सालों से आरएपीपी कॉलोनी की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे है। दोपहर 2 बजे शिफ्ट चेंज होने पर हमारे जवान ड्यूटी पर पहुंचते है। अचानक सुरक्षा अधिकारी कहते है कि 90 जवानों की जगह अब 30 जवान ही रखे जाएंगे।