Bundi सनातन संस्कृति में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान, किया पूजन
नैनवां अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा निरंजन सिद्ध आश्रम (खानपुरा)में तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष सीताराम सैनी कहा कि युवा पीढ़ी को गौरवशाली एवं प्राचीन संस्कृति का स्मरण करवाने के लिए संगठन समय समय पर ऐसे आयोजन करता है। संत प्रकाश दास ने तुलसी औषधीय उपयोग के बारे में जानकारी दी। और कि कहा सनातन संस्कृति में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यकर्म संपन हुआ।राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री मुकेश कुमार, कालू लाल, छैल बिहारी, दुर्गा लाल ने भी तुलसी के ओषधि व धार्मिक गुणों के बारे में बताया। इधर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की महिला इकाई राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा शहर के चारभुजा मंदिर में विधि विधान के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महिला परिषद नगर अध्यक्ष बीना सैनी, नगर महामंत्री मंजू गौड़ ,सोना शर्मा, अनु पाराशर, रानी गर्ग, विमलेश, विजयलक्ष्मी, यशोदा, शकुंतला सहित राष्ट्रीय महिला परिषद की सदस्यों ने तुलसी पूजन की। नई उमंग संस्था की ओर से पुलिस परेड ग्राउंड के सामने निजी आवास में तुलसी पूजन किया। तुलसी पूजन कर सुहाग व परिवार की मंगल कामना की। आज के दिन इनका पूजन कर पूजा की ओर तुलसी माता का महत्व बताया तुलसी का पौधा दिया गया।
