Aapka Rajasthan

Bundi यज्ञ में आहुतियां देकर सात दिवसीय गो भागवत कथा का समापन किया गया

 
Bundi यज्ञ में आहुतियां देकर सात दिवसीय गो भागवत कथा का समापन किया गया

बूंदी न्यूज़ डेस्क, बूंदी बसोली ठीकरदा गांव में गो सेवकों व ग्रामीणों की ओर से बड़के बालाजीस्थल पर सात दिवसीय श्री गोभागवत करवाई जा रही है। जिसका शुक्रवार को कथावाचक पं. धर्मबंधु महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां के साथ कथा का समापन करवाया। अंत में महाआरती कराकर महाप्रसादी हुई। इससे पहले कथा वाचक धर्मबंधु महाराज ने गाय का महत्व बताते हुए कहा कि गोमूत्र से कई बीमारियों का इलाज होता है। किसानों के लिए एक गाय पांच एकड़ भूमि के लिए उर्वरक देती है।

गोवंश को बचाना हमारा फर्ज है। हिंदू समाज के लोगों को गाय के प्रति सेवा भाव बनाए रखना चाहिए। गाय की पूजा अर्चना करना चाहिए। सुबह और शाम की घर में भोजन बनाते समय पहले रोटी गाय को देना चाहिए। इसके साथ ही हर घर में गो माता का निवास होना चाहिए। घर में गो माता लक्ष्मी का निवास होती है। गाय का गोबर और गोमूत्र पवित्र माना जाता है। जिसके चलते गाय की हर हिंदू समाज के हर व्यक्ति को पूजा अर्चना करना चाहिए।