Aapka Rajasthan

बूंदी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन! नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र, लोकतंत्र की रक्षा की अपील

 
बूंदी में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन! नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र, लोकतंत्र की रक्षा की अपील

बूंदी के शिवम मैरिज गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजन, बूंदी विधानसभा प्रभारी आशीष शर्मा, विधायक हरिमोहन शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि यह समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बीच की लड़ाई का है। विधानसभा, ब्लॉक और संभाग स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सड़कों पर उतरकर लोकसभा अध्यक्ष का डटकर सामना करें। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता का ख्याल रख रही है। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और एकजुट होकर विरोध करने को कहा।

पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने बूथ अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक कार्यकारिणी तक हर सदस्य को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में ममता शर्मा, महावीर मीना सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीना ने आभार जताया। बैठक का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीना ने किया। बैठक में भगवान नुवाल, राजकुमार सैनी, टीकम जैन, लटूर भाई, ममता शर्मा, आकांक्षा किराड़, समीर भाई, मोइनुद्दीन फॉरवर्ड, हेमन्त वर्मा, शंकर बैरवा, कन्हैया लाल, बृजमोहन यादव, इश्तियाक अली, हारून खान, रिंकू पठान, लोकेश मीना, शिवम गुर्जर, दिव्याशु वशिष्ठ सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।