Aapka Rajasthan

Bundi भाभी से दुष्कर्म का आरोपी देवर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 
Bundi भाभी से दुष्कर्म का आरोपी देवर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल 

बूंदी न्यूज़ डेस्क, बूंदी के दबलाना थाना पुलिस ने भाभी से रेप के आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भाभी को घर छोड़ने के बहाने ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। दबलाना थानाधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि 8 जनवरी 2024 को पीड़िता ने अपने पिता के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को रात के समय पीड़िता अपने पीहर के मकान से ससुराल के मकान पर आ रही थी।

इस दौरान आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र बाबूलाल निवासी अमरपुरा थाना दबलाना ने घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया और पीड़िता को डरा धमकाकर नमाना थाना इलाके के गोलपुर गांव में ले गया, जहां आरोपी ने 2 दिन तक रखकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने धारा 366, 376 आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी अपने ट्रेलर को लेकर नेपाल जाने की फिराक में था। दबलाना थाना पुलिस ने भीलवाड़ा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बूंदी की कोतवाली पुलिस ने 3 किलो 90 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाधिकारी पवन मीणा ने बताया की शुक्रवार को शहर में गश्त करते हुए बायपास रोड पर लगदरिया भैरू जी के स्थान पर पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आ रहा था। वह पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया और भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से थैले में 3 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।