Aapka Rajasthan

Bundi सड़कों पर दौड़ रहे हैं 1361 इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग स्टेशन नहीं

 
Bundi सड़कों पर दौड़ रहे हैं 1361 इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग स्टेशन नहीं
बूंदी न्यूज़ डेस्क, बूंदी छोटीकाशी में इलेक्ट्रिक वाहन फर्राटे भर रहे है। जहां नजर दौड़ाओं उधर आपको यह वाहन सड़कों पर घूमते हुए नजर आ जाएंगे। पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ प्रदूषण रहित वाहन होने के चलते बीते पांच सालों में वाहनों में खासी बढ़ोतरी हुई है। इसमें दुपहिया से लेकर चार पहिया वाहन शामिल है। इसमें सबसे अधिक बाइक और स्कूटर वाहनों की संया है। इन वाहनों को चार्ज करने की कमी से जूझना पड़ता है। जिले में एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से अपनी क्षमता से ज्यादा वाहन नहीं ले जा सकते है। ऐसे में घर से वाहन चार्ज करके निकलने के बाद रास्ते में कोई परेशानी होने पर कोई विकल्प नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शहर में एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले में परिवहन विभाग के अधीन 1361 वाहन पंजीकृत है। हालांकि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर खासा जोर दे रही है। पूर्व में सरकार ने सब्सिड़ी भी दी,लेकिन फिलहाल अगस्त 2022-23 से सरकार ने बंद कर दी। लोग दोपहिया, कार, ई-रिक्शा सहित अन्य इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं, लेकिन चार्ज करने के लिए जिले में एक चार्जिंग स्टेशन नहीं है। इसके चलते घरों में अर्थिंग लगाने का खर्चा उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में जिले में करीब 150 पेट्रोल पंप है। वहीं शहर में 10 पेट्रोल पंप हैं,लेकिन ईवी चार्जिंग स्टेशन एक भी नहीं है।

जिले में 17 स्टॉंग हाइब्रिड कार

जिले में हाइब्रिड कारों की भी संया बढ़ रही है। यह कार ऐसी है,जिसमें दो तरीके के इंजन होते है। कार में एक पेट्रोल या डीजल इंजन तो दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन होता है। इसमें दोनों इंजन कार को पावर सप्लाई करते हैं। यह एक तरह से स्टॉग हाइब्रिड कार है।

फैक्ट फाइल

बाइक/स्कूटर - 1113

मोटर कार (स्ट्रॉग हाईब्रिड) 17

ई-रिक्शा 63

ई-रिक्शा माल 158

तीन पहिया वाहन (पैसेंजर) 04

तीन पहिया वाहन (माल) 06

कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की संया 1361