Aapka Rajasthan

प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा, वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें अब तक की बड़ी खबरें

 
प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा, वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें अब तक की बड़ी खबरें

बीकानेर न्यूज़ डेस्क , बीकानेर अमेरिका से भारतीय युवाओं को डिपार्ट करते वक्त बेड़ियां डालने के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शनिवार सुबह ग्यारह बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता कोटगेट पर एकत्र होना शुरू हो गए। धीरे-धीरे पुलिस बल भी बढ़ता चला गया। बारह बजे तक कोटगेट पर भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए। शहर व देहात कांग्रेस ने एक साथ मिलकर यहां विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके हाथ और पैर में बेड़ियां बांधी गई। इसके बाद भी मोदी और ट्रम्प ने माफी नहीं मांगी। गहलोत ने शुक्रवार को कलेक्टरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीवार का विरोध करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस प्रशासन जनता के बजाय भाजपा के लिए काम कर रही है।देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा ने कहा कि यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र का हिस्सा है। प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करके प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है।