Aapka Rajasthan

Bikaner में तापमान 42 डिग्री के पार, सावधान रहें, चलेगी लू

 
Bikaner में तापमान 42 डिग्री के पार, सावधान रहें, चलेगी लू

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर  गुरुवार से घर से बाहर निकलने से पहले पानी जरूर पिएं। सिर ढकने के लिए हेलमेट या कोई सूती कपड़ा लें। शरीर को ढककर बाहर निकलें। बुजुर्ग आैर बच्चों का खास ख्याल रखें। खाली पेट बिलकुल न निकलें क्योंकि गुरुवार से मौसम विभाग ने लगातार सात दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि बीती रात का पारा 27.5 डिग्री आैर बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रिकार्ड किया गया पर गुरुवार को पारे का मिजाज ऐसा नहीं रहेगा। धूप सुबह से सताएगी। दोपहर में लू चलेगी।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज बढ़ेगी गर्मी, AC से भी नहीं मिलेगी  राहत! IMD ने

तापमान भी 45 के करीब ही रहेगा। रात का तापमान भी 31 से ऊपर पहुंच सकता है। इस बार लू का पीरियड भी 7 दिन का होने का आसार है। एक दो दिन गैप में राहत मिलेगी लेकिन जैसे ही नौतपा शुरू होगा तो वापस लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विभाग ने इसीलिए एक गाइड लाइन जारी की है जिसमें लोगों को बुजुर्ग आैर बच्चों को सही सलामत रखें क्योंकि लू से सबसे ज्यादा यही प्रभावित होंगे।