Aapka Rajasthan

Bikaner में पारा 43.3 डिग्री, बारिश की संभावना कम

 
Bikaner में पारा 43.3 डिग्री, बारिश की संभावना कम

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर आने वाले 3 दिन बीकानेर के ऊपर के आसमान बादलों का सफर देखेंगे क्योंकि इन तीन दिनों में बादलों की आवाजाही खूब रहेगी। हैरानी इस बात की कि इस बीच बारिश की संभावनाएं बहुत कम रहेंगी। हो सकता है तेज धूलभरी हवाएं चलें लेकिन बारिश की आस बहुत कम है। आंधी के साथ बूंदाबांदी संभव है। दरअसल जब से नौतपा समाप्त हुआ तब से मौसम रोज रंग बदल रहा है। कभी आंधी तो कभी साफ आसमान। बीते एक सप्ताह से आंधियों का सिलसिला शुरू हो गया। आंधियों की वजह से तापमान में तो कमी तो आई पर घरों में साफ-सफाई की समस्या बढ़ गई। बावजूद इसके एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई। सोमवार को भी सुबह से तो आसमान साफ रहा पर दोपहर में बादल छा गए।

कुछ देर के लिए धूप भी गायब हो गई। बादलों को देख लोग बारिश कयास लगाने लगे मगर बादल कुछ ही देर में काफूर हो गए। वापस धूप निकल आई। इस वजह से दोपहर बाद फिर से गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में कहीं हल्की बूंदाबांदी हो जाए तो ठीक वरना बारिश की संभावनाएं कम ही हैं। बीच में आंधी जरूर आ सकती है। इससे राहत सिर्फ इतनी है कि तापमान का मिजाज जरूर कमजोर रहेगा। इस बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री, अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।