Aapka Rajasthan

Bikaner में पारा लगातार बढ़ रहा, लोगों की बढ़ी परेशानी

 
Bikaner में पारा लगातार बढ़ रहा, लोगों की बढ़ी परेशानी

बीकानेर न्यूज़ डेस्क , बीकानेर में गर्मी एक बार फिर गर्मी बढ़ती जा रही है। जल्दी ही तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले चौबीस घंटे में तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। दिन के साथ ही अब रात का पारा भी चढ़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्र सेल्सियस रहा है। दिन और रात के पारे में हो रही बढ़ोतरी अगले कुछ दिन तक जारी रह सकती है। फिलहाल पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हालांकि बुधवार को चूरू के कुछ हिस्सों में मामूलीी रिमझिम हुई थी।

यहां देखें आज सुबह की सबसे बड़ी खबरें 

इसके बाद तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया। पश्चिमी राजस्थान से ज्यादा गर्म इन दिनों पूर्वी राजस्थान है। पिछले चौबीस घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक गर्म पूर्वी राजस्थान का कोटा रहा, जहां पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक गर्म जालौर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अब राजस्थान के अधिकांश संभागों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है। इसमें बीकानेर, जयपुर, जोधपुर व उदयपुर शामिल है। इन संभागों के जिलों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक है। आने वाले दिनों में यहां गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।