Aapka Rajasthan

शहर में होली का उल्लास, यहां जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की अवधि

 
शहर में होली का उल्लास, यहां जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की अवधि

बीकानेर न्यूज़ डेस्क - बीकानेर में होलिका दहन रात 11.28 बजे से शुरू होकर 12.36 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। बीकानेर में साले की होली, दम्मानी चौक समेत सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन होता है। इसके साथ ही एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। होली पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा रही हैं और माला पहनाने की परंपरा भी निभाई जा रही है। 

ज्योतिषाचार्य पंडित हरिनारायण व्यास मन्नासा का कहना है कि फाल्गुनी पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10.36 बजे से 14 मार्च को दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। साथ ही भद्रा सुबह 10.36 बजे से शुरू होकर रात 11.28 बजे तक रहेगी। भद्रा के सानिध्य का समय रात 8.18 बजे से 10.27 बजे तक रहेगा। भद्रा की पूँछ का समय शाम 7 बजे के बाद से 8.18 बजे तक रहेगा। होलिका दहन के लिए करीब एक घंटे का समय मिलेगा। होलिका दहन रात 11.28 बजे से 12.36 बजे तक हो सकता है।

14 को चंद्रग्रहण
मन्नासा के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 9.27 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होने जा रहा है। जो दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं है। हालांकि, यूरोप में चंद्रग्रहण का असर रहेगा।