Aapka Rajasthan

राजस्थान में मौसम का दोहरा मिजाज, एक तरफ झमाझम बारिश तो दूसरी ओर बीकानेर संभाग में 40°C के पार पहुंचा पारा

 
राजस्थान में मौसम का दोहरा मिजाज, एक तरफ झमाझम बारिश तो दूसरी ओर बीकानेर संभाग में 40°C के पार पहुंचा पारा

राजस्थान में इन दिनों मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। जहां प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है, वहीं बीकानेर संभाग अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले कई दिनों से यहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Bikaner Division के अधिकांश इलाकों में मानसूनी बारिश का असर अभी सीमित है। बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

दूसरी ओर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही वर्षा से इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून का प्रभाव प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बना हुआ है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों, खासकर बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां भी मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे मानसूनी सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ेगा, बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी ने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।