Aapka Rajasthan

Bikaner अधिकाधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित कर सकते

 
Bikaner अधिकाधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित कर सकते

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर पंचायती राज विभाग लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्र की 47 पंचायतों में एक साथ 11000 पौधे रोपेगा। विकास अधिकारी किशोर चौधरी ने बताया कि गुरुवार को लूणकरणसर पंचायत समिति की सभी 47 पंचायतों में एक साथ 11000 पौधे रोपे जाएंगे। पौधा लगाकर इस पौधरोपण का शुभारंभ प्रधान कानाराम गोदारा करेंगे। उन्होंने बताया कि सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से सभी पंचायतों में करीब एक हजार पौधे रोपकर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीवन के लिए सांस लेना जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ भी जरूरी हैं। यदि पेड़ नहीं होंगे तो पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी से जीवन खतरे में पड़ सकता है। पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। यह बात स्टेशन मास्टर राज कुमार लूनीवाल ने कही। पेड़ हैं तो जीवन है।

आइए पेड़ लगाकर सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें और पर्यावरण व प्रकृति को स्वच्छ बनाएं। बुधवार को स्टेशन मास्टर राज कुमार लूनीवाल ने इस नारे को साकार करते हुए लूणकरणसर स्टेशन को 130 पौधे भेंट किए। रेल वाटिका में रेलवे स्टाफ व आमजन के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, स्टेशन मास्टर राजकुमार लूनीवाल सहित अन्य रेलवे स्टाफ व कंवर लाल सेठिया, टाइगर फोर्स टीम व आमजन ने पौधारोपण में सहयोग कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं उपखंड कार्यालय परिसर में एसडीएम राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार ममता व बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पौधारोपण किया। एसडीएम ने कहा कि पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ होगा बल्कि मनुष्य स्वस्थ जीवन का आनंद भी ले सकेगा। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय परिसर में 50 से अधिक पौधे रोपे गए।