Aapka Rajasthan

Bikaner कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, 2 से 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

 
Bikaner कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, 2 से 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर इन दिनों पूर्वी हवा चलने और हवा में नमी के कारण ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। ​दिवाली के बाद वातावरण में स्मॉग और फॉग की वजह से दिन के समय भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बीकानेर जिले में पिछले तीन दिन से ऐसा ही मौसम बना हुआ है और अगले दो तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

शुक्रवार को सुबह से आसमान में सूर्यदेव की दर्शन नहीं हुए। दिनभर मौसम में धुंध छाई रही। गुरुवार रात 12 बजे से आसमान में धुंध छाने लगी। जो शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक रही। इस दौरान दो किलोमीटर प्रतिघंटा ही रफ्तार से चल रही हवा ने सर्दी का अहसास बढ़ गया। सर्दी का असर बढ़ने का कारण हवा में नमी रही। नमी सुबह 8 बजे तक 78 प्रतिशत थीं जो दिन चढ़ने के साथ कम हो हुई लेकिन 58 प्रतिशत से नीचे नहीं गई। धुंध के कारण छांव वाले स्थानों पर ठंड का असर अधिक रहा।

मौसम विभाग की माने तो दिवाली के बाद स्माॅग का असर भी अभी तक जारी है। यह असर अगले दो-तीन दिन तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का अधि​कतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, लूणकरणसर में भी धुंध का असर दिखा। शुक्रवार को दिनभर सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। दोपहर में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में,गुरूवार, शुक्रवार को सुबह के समय क्षेत्र में धुंध का भी असर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम फसलों के भी अनुकूल है।