Aapka Rajasthan

Bikaner दिन भर के इंतजार के बाद शाम को गिरे राहत के छींटे

 
Bikaner दिन भर के इंतजार के बाद शाम को गिरे राहत के छींटे

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर जिले में दिन भर बरसात का इंतजार होता रहा। दोपहर के समय बादल भी उमड़े, लेकिन ललचा कर चले गए। उमस का पूरे दिन जोर रहा।  हालांकि, शाम को राहत से छींटे पड़ने से मौसम कुछ हद तक खुशनुमा हो गया। इससे पहले शुक्रवार को सुबह आकाश साफ होने के कारण धूप निकल आई थी।

दोपहर में बादल आने से बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन बादल वापस उड़ गए और धूप निकल आई। ऐसे में गर्मी का अहसास होने लगा था। शाम करीब सात बजे काले मेघों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी और थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो तेज हवा चलने से बूंदाबांदी मध्यम बरसात में बदल गई। इससे बाहर तो उमस से छुटकारा मिला, लेकिन घरों के अंदर उमस बनी हुई थी। मौसम विभाग का मानना है कि जिले में शनिवार को भी बरसात की उम्मीद है। शहर के अलावा कालू में भी बरसात हुई थी। इससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से दोपहर तक तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सैल्यिसस तक पहुंच गया था।