Bikaner Murder News: पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति को पीटा, मौत; ससुराल में रह रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान के बीकानेर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि पत्नी और बच्चों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
ससुराल में ही रहता था युवक
बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से अपनी पत्नी के मायके में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पत्नी को पुलिस ने किया डिटेन
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर विवाद की वजह क्या थी और घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे।फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मौत के कारणों की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और आरोपियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। रिश्तों में हुए इस विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
