Aapka Rajasthan

Bikaner नाबालिग बच्चे वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं

 
Bikaner नाबालिग बच्चे वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं
बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर  जिले में हजारों युवा और किशोर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन दौड़ा रहे हैं। बाइक, कार, जीप, ट्रैक्टर, पिकअप व तिपहिया को चलाते यह नौसिखिए खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे है।यह खुलासा जिला पुलिस की ओर से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाइयों के विश्लेषण से हुआ है। इसमें बिना डीएल पकड़ में आए युवाओं और नाबालिगों की तादाद सबसे ज्यादा सामने आई है। इसे पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए ‘नो डीएल-नो ड्राइविंग’ अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके तहत पुलिस बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ सत कार्रवाई करेगी।

सालभर में एक लाख से ज्यादा चालान

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले साल 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक एमवीएक्ट के तहत एक लाख 4 हजार 486 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनसे 16 लाख 58 हजार 900 रुपए जुर्माना पुलिस ने वसूला। कुछ मामले न्यायालय में चले गए। इनमें वाहन चलाते पकड़े में आए नाबालिग भी शामिल है। इस वर्ष जनवरी में बिना लाइसेंस वाहन चला रहे 10 नाबालिगों और पांच युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे 10 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया। हादसों में जान गंवाने वाले दुपहिया वाहन चालकों में से 45 फीसदी के पास लाइसेंस नहीं था।

लड़कियां भी पीछे नहीं

मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक 18 साल की आयु पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी होता है। बिना गियर वाले वाहनों के लिए 16 साल की उम्र होनी चाहिए। इसके बावजूद 14 से 17 साल के लड़के-लड़कियां बिना लाइसेंस के वाहन चलाते है। दुपहिया चलाने वाली 50 फीसदी लड़कियों के पास लाइसेंस नहीं होता है।

अब बरतेंगे सती

सड़क हादसे रोकने एवं आमजन के जीवन को बचाने के लिए पुलिस अब सती बरतेंगी। बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ कानून कार्रवाई होगी। नो डीएल-नो ड्राइविंग अभियान चलाया जाएगा। आमजन का जीवन बचाना पुलिस की प्राथमिकता हैं।