Aapka Rajasthan

Bikaner ट्यूशन के बहाने बुलाकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, FIR दर्ज

 
Bikaner ट्यूशन के बहाने बुलाकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, FIR दर्ज 

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर  के श्रीडूंगरगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी सामने नहीं आई है। महज 14 वर्ष की एक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। जिस गांव में लड़की रहती है, वहीं के एक निजी स्कूल संचालक ने उसे फोन करके ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया था। इस दौरान एक बंद कमरे में ले गया। जहां उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया गया। घटना सात नवम्बर की है और मामला अब दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पांच नवम्बर को उसका मोबाइल नंबर लिया गया था। इसके बाद सात नवम्बर की शाम उसे स्कूल में बुलाया। उस समय स्कूल संचालक वहां अकेला था। इसी दौरान बंद कमरे में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत को पुलिस के आला अधिकारियों ने भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पोलैंड से घूमने आए पर्यटक की मौत, हार्टअटैक की आशंका

पोलैंड से भारत घूमने आए एक पर्यटक की बीकानेर में मौत हो गई। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई गई है।पौलेंड से 28 पर्यटकों का दल 13 नवंबर को भारत घूमने आया था। दिल्ली, आगरा, जयपुर के बाद 19 नवंबर को पर्यटक बीकानेर पहुंचे और यहां लालगढ़ पैलेस में रुके थे। सोमवार को सुबह कार्डिस याकूब विक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ी। उसकी पत्नी और अन्य साथी इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल के  मुर्दाघर में रखवाया गया है।

ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि मयूर मांगलिया की ओर से बीछवाल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी भी उसके साथ आई है। उनकी ओर से शव को पौलेंड ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। बीछवाल थाना पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोलैंड भेज दिया जाएगा।