Bikaner शिक्षक संघ शेखावत के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर पूगल राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की पूगल उपशाखा की नव कार्यकारिणी का गठन बुधवार को हुआ। पूगल स्थित जाट धर्मशाला में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उपशाखा पूगल का वार्षिक अधिवेशन एंव नवकार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक श्रीराम बिजारणियां एवं चुनाव अधिकारी लालूराम बिस्सू की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने संगठन की रीति-नीति और कार्यशैली के बारे में बताकर की। उन्होंने संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और शैक्षिक हितार्थ कार्यों को पूर्ण निष्ठा पूर्वक जारी रखने का आह्वान किया।
सदन के द्वितीय सत्र में नवकार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें रतिराम जाखड़ को अध्यक्ष एवं सज्जाद अली को मंत्री बनाया गया। निशा पारीक, दलपत पूनिया को संरक्षक, प्रदीप भाटी सभाध्यक्ष, जगदीश गोदारा उपसभाध्यक्ष, शैलेंद्र मोदी कोषाध्यक्ष, भगवाना राम प्रवक्ता, मांगीलाल धतरवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा स्वामी, नन्दराम मूंड, कमल जाखड़, सुनील बिस्सू, प्रागाराम को उपाध्यक्ष चुनने के साथ ही अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।