Aapka Rajasthan

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! बीकानेर-साईंनगर शिर्डी ट्रेन की टाइमिंग में किया गया बदलाव, बुकिंग से पहले यहां देखे नया शेड्यूल

 
यात्रीगण कृपया ध्यान दे! बीकानेर-साईंनगर शिर्डी ट्रेन की टाइमिंग में किया गया बदलाव, बुकिंग से पहले यहां देखे नया शेड्यूल 

रेलवे सीकर होकर चलने वाली बीकानेर-साईनगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूट में बीकानेर और जयपुर के बीच स्टेशन पर ट्रेन के संचालन में बदलाव कर रहा है। रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार- ट्रेन संख्या 04715, बीकानेर-साईनगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 मार्च से प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से दोपहर 12.10 बजे के स्थान पर दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर शनिवार को शाम 6 बजे सीकर स्टेशन पहुंचेगी। 

यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 6:05 बजे सीकर स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन रविवार को शाम 7 बजे साईनगर शिरडी पहुंचेगी। आपको बता दें कि पहले यह ट्रेन शाम 4:35 बजे सीकर स्टेशन पहुंचती थी। जो 5 मिनट के ठहराव के बाद शाम 4:40 बजे रवाना होती थी।