Aapka Rajasthan

सड़क पर अशोक गहलोत का सीधा एक्शन! कार रोककर बाइक सवार को दे डाली ये नसीहत, पूर्व CM का वीडियो वायरल

 
सड़क पर अशोक गहलोत का सीधा एक्शन! कार रोककर बाइक सवार को दे डाली ये नसीहत, पूर्व CM का वीडियो वायरल 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में अशोक गहलोत दो बाइक सवारों को हेलमेट पहनना सिखा रहे हैं। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ऐसे में उन्होंने दोनों युवकों को टोका और उन्हें हेलमेट पहनना सिखाया।



आप लापरवाह हैं: गहलोत
अशोक गहलोत शुक्रवार को सड़क मार्ग से जयपुर से हिंडौन सिटी जा रहे थे, तभी रास्ते में एक खास वाकया हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री जब कार में जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि बाइक पर दो युवक बिना हेलमेट के जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने कार की खिड़की खोली और इशारा करते हुए कहा- हेलमेट...हेलमेट।

बजरी माफिया का आतंक

इसके बाद जयपुर से हिंडौन जाते समय शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि पूरे राजस्थान में बजरी माफिया का आतंक है। धौलपुर हो या टोंक, बजरी माफिया ने हर जगह आतंक मचा रखा है।

उन्होंने कहा कि बजरी माफिया सरकार पर हावी है। इसका मतलब है कि नीचे से ऊपर तक बंधन पहुंच रहा होगा। लोग नाराज हैं, बजरी महंगी हो रही है। बजरी माफिया ने जिस तरह से सरकार पर कब्जा कर लिया है, वह बहुत खतरनाक है। इसे रोका जाना चाहिए।