Aapka Rajasthan

अमृत भारत योजना! पीएम मोदी ने 103 नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक की भी घोषणा

 
अमृत भारत योजना! पीएम मोदी ने 103 नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक की भी घोषणा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर आए हैं। मोदी ने पाकिस्तान सीमा के पास देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने 26 हजार करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पहलगाम में आतंकी हमले के पूरे एक महीने बाद पाकिस्तान सीमा से सटे बीकानेर जिले में मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। मोदी बीकानेर एयरबेस पर उतरे और सबसे पहले देशनोक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करणी माता मंदिर में दर्शन किए। यहां से वे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद मोदी पलाना में सभा स्थल पहुंचे। यहां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री के स्वागत में उन्हें बैलगाड़ी का मॉडल भेंट किया। उसने प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की। मोदी ने खुद झुककर ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद पीएम ने खुद महिला का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने राम-राम कहकर अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने देशनोक में राजस्थान के वीर योद्धाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की।


सीमा पर बेहतरीन सड़कें बनाई जा रही हैं: मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा-सीमावर्ती इलाकों में भी बेहतरीन सड़कें बनाई जा रही हैं।
11 साल में राजस्थान में करीब 70 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
केंद्र सरकार राजस्थान में रेलवे के विकास के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
यह 2014 की तुलना में 15 गुना ज्यादा है।

मोदी ने कहा- मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक
पीएम मोदी ने कहा- हम मालगाड़ियों के लिए खास ट्रैक बिछा रहे हैं।
देश में पहली बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है।
इसके साथ ही 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
इसका नाम अमृत भारत स्टेशन रखा गया है।
लोग सोशल मीडिया पर देख रहे हैं कि पहले इन रेलवे स्टेशनों की क्या हालत थी, अब इनकी तस्वीर बदल रही है।
इन स्टेशनों पर विकास के साथ-साथ विरासत का मंत्र भी साफ दिखाई देता है।
यह स्थानीय कला और संस्कृति का भी प्रतीक है।

भारत ट्रेनों का आधुनिकीकरण कर रहा है- मोदी
पीएम मोदी ने बीकानेर के पलाना में कहा-भारत ट्रेनों का आधुनिकीकरण भी कर रहा है।
वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है।
देश में करीब 70 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। पिछले 11 सालों में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज बनाए गए हैं।
34 हजार किलोमीटर से ज्यादा नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं।
मोदी ने बीकानेर में कहा-देश का विकास देखकर दुनिया हैरान है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है।
उत्तर में चिनाब ब्रिज जैसे निर्माणों से लोग हैरान हैं।
पूर्व में असम का बोगीबील ब्रिज, पश्चिम में मुंबई में समुद्र पर बना अटल सेतु दिखेगा।
दक्षिण में पंबन ब्रिज अपनी तरह का पहला ब्रिज है।