Aapka Rajasthan

Bhilwara पुर में शिव व्यायामशाला के पहलवानों ने जीते 12 मैडल

 
Bhilwara पुर में शिव व्यायामशाला के पहलवानों ने जीते 12 मैडल 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शिव व्यायामशाला पुर के पहलवानों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत व 2 कांस्य पदक जीते। कुश्ती प्रशिक्षक कल्याण विश्नोई ने बताया कि रिक्की विश्नोई ने 51 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, रोहित प्रजापत ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, कुणाल आचार्य ने 92 किलोग्राम ग्रीको रोमन में स्वर्ण, रिक्की विश्नोई ने 51 किलोग्राम ग्रीको रोमन में स्वर्ण, रोहित प्रजापत ने 65 किलोग्राम ग्रीको में स्वर्ण, हंसा विश्नोई ने 40 किलोग्राम में रजत, कविता माली ने 57 किलोग्राम में रजत, क्षीरजा गुर्जर ने 61 किलोग्राम में रजत,

विष्णु विश्नोई ने 60 किलोग्राम ग्रीको में रजत, कुणाल आचार्य ने 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में रजत, आंचल प्रजापत ने 53 किलोग्राम में कांस्य व विष्णु विश्नोई ने 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। पदक विजेता पहलवानों का उस्ताद जगदीश बिश्नोई, देवी लाल गाडरी, श्याम लाल बिश्नोई, शंकर लाल बिश्नोई, रामनिवास बिश्नोई आदि ने स्वागत किया।