Aapka Rajasthan

Bhilwara जल संकट पर महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

 
Bhilwara जल संकट पर महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, कस्बे के कई मोहल्लों में पेयजल संकट है। इससे परेशान महिलाओं ने बुधवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के कारण जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। सरकारी नल योजना भी कारगर नहीं है. पेयजल आपूर्ति में गड़बड़ी हो गयी है. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बलाई मौहल्ला, रेगर मौहल्ला, होली दहन स्थल, दरोगा मौहल्ला, हनुमान कॉलोनी, रावला चौक में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा रही है। बलाई मोहल्ले में शंकरलाल बलाई, दुर्गालाल कीर, सुरेश कीर, शंकरलाल कीर, रतनलाल बलाई, काली कीर, धन्नी बलाई, बादाम कीर, बादाम बलाई, मैना बैरवा, कमली बैरवा, अंची बलाई, रतनी बलाई ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।

शंकरलाल बलाई ने बताया कि मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है। जिसके चलते टैंकर बुलाने पड़ रहे हैं। महिलाओं को कुएं से पानी लाना पड़ता है। चम्बल का पानी कम दबाव के कारण निचली बस्तियों में चला जाता है। समस्या के बारे में कई बार चंबल परियोजना के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को बताया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बड़लियास सरपंच प्रकाशचंद्र रेगर ने बताया कि स्कूल के कुएं के पास मोटर खराब हो रही थी। इसकी मरम्मत कराकर चालू करा दिया गया है। चंबल परियोजना के अधिकारियों को पानी और दबाव बढ़ाने के लिए कहा गया है। दो-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।