Aapka Rajasthan

Bhilwara बनास नदी किनारे मिली महिला की डेडबॉडी, जांच में जुटी पुलिस

 
Bhilwara  बनास नदी किनारे मिली महिला की डेडबॉडी, जांच में जुटी पुलिस 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बनास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के खैराबाद के पास बनास नदी के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।

हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। यहां नदी किनारे से एक महिला का शव बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष होने की संभावना है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हमीरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल इस्लाम ने बताया कि महिला की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव की शिनाख्त की जा रही है।