Aapka Rajasthan

Bhilwara भूनास कस्बे के पास नीलगाय ने महिला पर किया हमला, मौत

 
Jaisalmer में विवाद के दौरान चोट लगने से युवती की मौत, केस दर्ज 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, खेत पर बकरियां चराने गई महिला पर नीलगाय ने हमला कर दिया। नीलगाय के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर जब परिजन महिला की तलाश में खेत पर पहुंचे तो वहां उसे घायल अवस्था में पाया। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के भूणास कस्बे के रामदेव नगर में रहने वाली कैलाश देवी (35) पत्नी रतनलाल रविवार को खेत पर बकरियां चराने गई थी।

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला काफी देर तक खेत पर बेहोश पड़ी रही। इधर, काफी देर बाद भी जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। वे उसे तुरंत गंगापुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।