भीलवाड़ा में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की NOC नहीं मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विभाग की NOC नहीं मिलने के कारण अटक गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास और लोगों की आवागमन सुविधा के लिए किया जा रहा है। DMFT फंड से बनने वाली इस सड़क का अधिकांश काम प्रस्तावित है, लेकिन करीब एक किलोमीटर हिस्से में वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पाइपलाइन और बिजली लाइन के लिए इसी जमीन का हुआ इस्तेमाल
ग्रामीणों ने ज्ञापन में सवाल उठाया कि जब इसी जमीन से चंबल पेयजल परियोजना की पाइपलाइन और बिजली की लाइन निकालने की अनुमति दी जा सकती है, तो सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की NOC क्यों नहीं मिल रही है।
ग्रामीणों का तर्क है कि एक ही जमीन पर अन्य विकास कार्यों के लिए रास्ता उपलब्ध कराया गया है, लेकिन सड़क निर्माण के मामले में अड़चन आने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कलेक्टर से समस्या का समाधान कराने की मांग
गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी समस्या से जिला कलेक्टर को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण का काम लंबे समय तक अटका रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर NOC की प्रक्रिया पूरी कराने और सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद सड़क के शेष एक किलोमीटर हिस्से का निर्माण कब तक शुरू हो पाता है।
