Aapka Rajasthan

Bhilwara जिलेभर में बारिश के चलते तापमान में आई कमी

 
Jaipur में जमकर बरसे बादल, बूंदों ने धो दी उमस, तापमान गिरा

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा में शुक्रवार दोपहर को बारिश हुई। सुबह से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। मौसम भी सुहाना हो गया। शहर में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। तेज बारिश के कारण शहर में कई निचले स्थानों पर जलभराव भी हो गया। जिससे राहगीरों और निचले इलाकों में रहने वाले कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रामद्वारा मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड और अग्रवाल उत्सव भवन रोड पर जलभराव हो गया,

जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। इससे पहले गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद देर रात ठंडी हवा चलने और बिजली चमकने का दौर चला। शुक्रवार सुबह तापमान 39 डिग्री था, जो बारिश के बाद 34 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कल भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।