Aapka Rajasthan

Bhilwara में शिक्षक संघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन, कार्मिको को किया सम्मानित

 
Bhilwara में शिक्षक संघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन, कार्मिको को किया सम्मानित 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आसींद द्वारा सत्र 2022-23 में ब्लॉक में नवनियुक्त शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के कार्यवाहक पदाधिकारी डॉ. शंकर लाल माली ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं. वह बच्चों को संस्कारवान बनाकर देश की सेवा के लिए श्रेष्ठ नागरिक के रूप में तैयार करते हैं। हमारे देश की संस्कृति, परंपराएं, मूल्य और विरासत हमें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाती हैं।

समारोह को उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार, जिला प्रमुख रामप्रसाद मंम्या, सीबीईईओ लोकेश चंद्र नागला, पोखर मल गुर्जर आदि ने संबोधित किया।

जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने बताया कि समारोह में 160 नवनियुक्त शिक्षकों को उपरना से अलंकृत कर प्रमाण पत्र दिये गये. सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद सभी शिक्षकों के लिए भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सत्य नारायण टेलर, घासी राम जाट, नानू राम वैष्णव, जैता राम गुर्जर, राम स्वरूप मंम्या, भरत सिंह चूंडावत, राजेश वैष्णव, कन्हैया लाल शर्मा, राम स्वरूप ओझा, ओम प्रकाश व्यास, संपत लाल शर्मा, सुशील कुमार सेवा भारती. देथा, लादूराम मौर्य, कैलाश चंद्र खटीक, शैलेन्द्र सेन, दूदा राम गुर्जर, बालू राम बलाई, हम्मीर लाल, जशोदा तेली, शोभा भट्ट, उत्पला व्यास, मंजू लता वैष्णव, सुदर्शना लोहार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश ओझा ने किया।