Aapka Rajasthan

Bhilwara जिले में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

 
Bhilwara जिले में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, विश्वेश्वर महादेव मंदिर, शिवाजी पार्क, आरसी व्यास कॉलोनी में आज बुधवार 19 जून से मंगलवार 25 जून तक शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आचार्य शक्ति देव महाराज श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। 19 जून को कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ होगी। 20 जून को महाभारत प्रसंग, परीक्षित जन्म एवं सुखदेव जी की झांकी होगी।

21 जून को ध्रुव चरित्र, सती चरित्र एवं शिव पार्वती विवाह होगा। 22 जून को राम कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव होगा। 23 जून को बाल लीलाएं, गिरिराज पूजन, 56 भोग का आयोजन होगा। 24 जून को रास कथा, उद्धव प्रसंग, कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव होगा तथा 25 जून को सुदामा चरित्र एवं पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा।