Aapka Rajasthan

Bhilwara पांच जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी

 
Bhilwara पांच जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट एवं महिला मंडल के सहयोग से एक माह के निशुल्क प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया ने बताया कि जीबी सिंगल एवं सूर्य प्रकाश नाथानी ने शिविर का निरीक्षण किया।

डॉक्टर उषा अग्रवाल ने प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए 5 सिलाई मशीन देने की घोषणा की। सचिव रितु अग्रवाल, वर्षा मित्तल, कोषाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, सिल्की केडिया, सीमा, संगीता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल उपस्थित थी।