Aapka Rajasthan

Bhilwara में प्रदेश ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने फागोत्सव मनाया

 
Bhilwara में प्रदेश ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने फागोत्सव मनाया

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, चारभुजा नाथ महिला मंडल ने आजादनगर स्थित गौतम आश्रम में फाग उत्सव मनाया। महिला मंडल संचालिका इच्छा शर्मा ने बताया कि महिलाओं ने भगवान चारभुजानाथ के साथ फूलों व गुलाल से होली खेली। महिलाओं ने फाग के गीतों पर नृत्य किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सरबती, राधा, अंजू कुमावत, शकुंतला, गोमती, राजेश पोरवाल, शांता लाड सोडानी, लाली सोडानी, शशि पांडे, सुमित्रा, सीता लोहार, सरोज, मंजू अगाल आदि महिलाएं मौजूद थीं।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने तिलक नगर स्थित वाटिका में फाग उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष दया गौड़ ने बताया कि महिलाओं ने ठाकुरजी के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। भजनों पर नृत्य किया। रेखा शर्मा एवं अनिता व्यास का सम्मान किया। रेखा शर्मा, आशा शर्मा, इंदु सुखवाल, मंजू सुखवाल, निर्मला शर्मा, मणि सुखवाल, किरण शर्मा, पूनम गौड़, पमी सुखवाल, उषा, चंदा दाधीच, वंदना दुबे, विमला, रजनी गौड़, सत्यवती, माया, किरण गौड़ आदि मौजूद रहीं। . थे।

आजादनगर स्थित देवनारायण मंदिर में राधे सत्संग मंडल ने फागोत्सव मनाया। विद्या व्यास, वंदना अग्रवाल, हिमांशी व्यास, प्रेरणा त्रिवेदी, सुनीता रामपाल, नीलम रामपाल, शिमला कोठारी, हंसा व्यास, श्री चारभुजा महिला मंडल पुर की अनिता कंवर, संगीता व्यास, मधुबाला, अमिता व्यास, अरुणा शर्मा, अर्चना अग्रवाल, मंजू अजमेरा, इंद्रा सोनी, सीमा जडोलिया, रागिनी व्यास आदि मौजूद थे। भीलवाड़ा राधा कृष्ण महिला मंडल ने शुक्रवार को कमला विहार कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव मनाया। सभी महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ गुलाल और फूलों से फाग खेला। कार्यक्रम में भजन और नृत्य के साथ हर्षोल्लास मनाया गया। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मनोरमा गुप्ता, नवलख पारेख, सुनंदा शर्मा, सारिका शर्मा, सुशीला नंदवाना, पुष्पेंद्र सिंह, गायत्री अग्रवाल, चंदा सोनी, मधु कसेरा, अंजलि जैन, शिल्पा बसेर ने भजनों से समां बांधा।