Aapka Rajasthan

Bhilwara वेद मंत्रों की अंत्याक्षरी में परशुराम टीम विजेता रही

 
Bhilwara वेद मंत्रों की अंत्याक्षरी में परशुराम टीम विजेता रही

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, गांधीनगर स्थित निंबार्क आश्रम में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव में वेद मंत्रों की अंत्याक्षरी हुई। अध्यक्षता महंत मोहन शरण शास्त्री व सामाजिक कार्यकर्ता एसबी सिन्हा ने की. आचार्य रामदेव शर्मा ने बताया कि परशुराम दल, माधव दल एवं राधा दल के वेद विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे तक शुक्ल यजुर्वेद एवं अथर्ववेद के मंत्रों सहित अन्य श्लोकों पर अंत्याक्षरी की।

निर्णायक कार्तिक झा एवं मंगलेश्वर शर्मा ने परशुराम टीम को प्रथम घोषित किया। माधव दल दूसरे और राधा दल तीसरे स्थान पर रहा। आश्रम के पुजारी माधव शरण, डॉ. शशिकांत शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पांडे, विपिन दीक्षित, कमलेश पालीवाल, सुनीता व्यास, गोपाल नारायण नागर, पूजा शर्मा, उषा पारीक, निर्मला शर्मा, रवि शर्मा, कमलेश गर्ग, बसंत शर्मा, गोपाल सुखवाल, नीलेश पाराशर, गोपाल शर्मा, संध्या शर्मा व सुमित्रा शर्मा मौजूद थे।