Aapka Rajasthan

Bhilwara में मोनोग्राम यार्न एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 
Bhilwara में मोनोग्राम यार्न एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा मोनोग्राम यार्न एसोसिएशन की वार्षिक बैठक बुधवार को शुभ मंगल टेक्सटाइल्स रीको में आयोजित हुई। वार्षिक बैठक में वर्ष 2024 से 2026 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष गौरव सुराणा, उपाध्यक्ष सुधीर दक, सचिव प्रवीण अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर अनिल जैन को मनोनीत किया। इस मौके पर कई सदस्य मौजूद रहे.