खसहखबरी! राजस्थान में छात्राओं के खाते में जल्द पहुंचेगे 1 अरब 1 करोड़ 53 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला ?

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क - प्रदेश के सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उनके खाते में पैसा पहुंचने वाला है। तारीख तय हो गई है। बस एक क्लिक बाकी है। छात्राओं को एक अरब 1 करोड़ 53 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचेगा।प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के बैंक खातों में 800-800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की परियोजना आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी किए हैं। यह पैसा छात्राओं को चालू सत्र की यूनिफॉर्म की सिलाई और बैग के लिए दिया जा रहा है। यह पैसा 29 मार्च को सीधे छात्राओं के बैंक खातों में जमा हो जाएगा। सरकार ने छात्राओं को यूनिफॉर्म देने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में कहा गया कि 800-800 रुपए दिए जाएंगे। इसके तहत प्रदेश की 12 लाख 69 हजार 125 छात्राओं को यह राशि दी जाएगी।
54 हजार 110 विद्यार्थियों के खातों में सीधे पहुंचेगी राशि
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. रामेश्वर जीनगर ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में 54 हजार 110 विद्यार्थियों को 4 करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए की यह राशि मिलेगी। यह भुगतान सीधे बैंक ट्रांसफर के रूप में स्वीकृत किया गया है। किसी भी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को कोई नकद राशि नहीं दी जाएगी। यदि विद्यार्थी का बैंक खाता है तो राशि सीधे खाते में जमा होगी। वित्त विभाग ने इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी है।
भीलवाड़ा जिले की स्थिति
ब्लॉक नामांकन राशि
आसींद 3738 29,90,400
बनेड़ा 3231 25,84,800
बिजोलियाँ 1581 12,64,800
हुरड़ा 3526 28,20,800
जहाजपुर 4775 38,20,000
करेड़ा 2648 21,18,400
कोटडी 4016 32,12,800
मंडल 3202 25,61,600
मांडलगढ़ 3797 30,37,600
रायपुर 2370 18,96,000
सहाड़ा 2983 23,86,400
शाहपुरा 4951 39,60,800
सुवाणा 11009 88,07,200
बदनोर 2283 18,26,400
कुल 54,110 4,32,88,000