Aapka Rajasthan

Bhilwara में पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत पौधरोपण और प्रश्नोत्तरी से हुई

 
Bhilwara में पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत पौधरोपण और प्रश्नोत्तरी से हुई 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, चूड़िया मुरिया सेवा संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों की शुरुआत रविवार को पौधरोपण कर की। सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि रमेश अगनानी, खुशी, भावी गुर्जर, सोनिया जागेटिया, कन्हैया लुहार व माही जाट ने आरसी व्यास पार्क में पौधे रोपे तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इसके बाद क्विज टीम रमेश अगनानी, महेश कुमार कोली व सुनील कुमार जोशी ने भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, सूखा सहनीयता विषयों पर ऑनलाइन सचित्र पर्यावरण संरक्षण जागरूकता क्विज का आयोजन किया। इसमें पांच सौ से अधिक विद्यार्थी व आमजन ने भाग लिया। क्विज का लिंक पांच जून तक खुला रहेगा। पर्यावरण संरक्षण पर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, परिचर्चा व सम्मान समारोह होगा।