भीलवाड़ा में 7 साल के मासूम पर बंदर का हमला, पैर की पिंडली का मांस नोचा; गहरा घाव होने से बच्चा घायल
भीलवाड़ा में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहे 7 साल के मासूम पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे की पैर की पिंडली को मुंह से पकड़कर बुरी तरह नोच लिया। हमले में बच्चे की पिंडली का मांस फट गया और गहरा घाव हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के बाहर बने चबूतरे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और मासूम पर हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे की पिंडली को अपने मुंह से पकड़ लिया और मांस नोच डाला। अचानक हुए हमले से बच्चा दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
बच्चों की चीख सुनकर दौड़े परिजन
बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत घर से बाहर दौड़े। उन्होंने बंदर से बच्चे को बचाने का प्रयास किया। हमले में बच्चे के पैर की पिंडली पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद परिवार के लोग घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
बंदर के हमले से इलाके में दहशत
दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हुए इस हमले से परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों के सामने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।
बंदर के हमले में घायल बच्चे का उपचार कराया जा रहा है। हालांकि, घटना के बाद बंदर को पकड़ने या वन विभाग की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
