Aapka Rajasthan

Bhilwara में अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

 
Bhilwara में अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा में शुक्रवार को अहिल्या बाई होल्कर जयंती मनाई गई। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से अहिल्या बाई होल्कर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंच पर विराजमान अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर गणवेश शाखा लगाई गई। गणवेश शाखा में प्रवेशिका वर्ग की छात्राओं ने अपनी युद्ध कला व सामूहिक क्षमता का प्रदर्शन किया। वंदना दीदी ने समिति की गणवेश का महत्व बताया। उन्होंने कहा- हमारी गणवेश सम्मान व स्वाभिमान का प्रतीक है।

गणवेश पहनने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस पर भी प्रकाश डाला। शरद दीदी ने अपने बौद्धिक में अहिल्या बाई होल्कर के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा- वे जीवन की कठिन व विपरीत परिस्थितियों में भी कुशल योद्धा, प्रशासक, राजनीतिज्ञ व राजमाता थीं। लोग उन्हें प्यार से मातोश्री कहते थे। हमारा कर्तव्य है कि हम आदर्श माता अहिल्या बाई के जीवन चरित्र का अध्ययन कर उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। इस अवसर पर अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख माननीय शरद रेणु दीदी, अखिल भारतीय कोष प्रमुख वंदना वजीरानी, ​​प्रांत सह प्रभारी रीना शुक्ला, प्रवेश शिक्षा वर्ग की वर्ग अधिकारी सुशीला पारीक, वर्ग एवं वर्ग प्रभारी मनीषा जाजू एवं सभी स्वयंसेविकाओं ने राजमाता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।