Bhilwara आसीन्द में करंट लगने से किसान की मौत
May 13, 2024, 17:00 IST

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, शंभूगढ़ में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। घटना रविवार दोपहर 12.30 बजे की है।
हेड कांस्टेबल सत्यनारायण ने बताया कि गणपत लाल बारेठ (35) पुत्र रूपलाल बारेठ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे गणपत अचेत होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद परिजन गणपत को आसींद सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शंभूगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया।
गणपत के पिता रूपलाल बारेठ ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे खेत पर ही कृषि कार्य कर रहा था इस दौरान हादसा हो गया।