Aapka Rajasthan

Bhilwara भीमगंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

 
Dholpur युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, देर रात एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी को सुबह 3 बजे घटना की जानकारी लगी तो उसने अन्य परिजनों को सूचना दी और उसे तुरंत अस्पताल लेकर आई जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र का है। यहां नेहरू विहार में रहने वाले सूरजमल पिता रामेश्वर लाल जीनगर 52 ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात अपने घर पर फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी सुबह 3 बजे पानी पीने के लिए उठी तो उसने पति को फंदे से लटका देखा और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य कमरे में आए और अधेड़ को फंदे से नीचे उतारकर महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधेड़ ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।