मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी स्कूलों को दिया बड़ा तोहफा, कक्षा पहली से 12 तक के छात्रों के खाते में डाले 260.93 करोड़ रुपए

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 तक के 32 लाख 61625 विद्यार्थियों के खातों में 260.93 करोड़ रुपए की राशि जमा हो गई है। इससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह राशि बच्चों की यूनिफॉर्म और बैग सिलने के लिए मिली है। इनमें कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों और कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को 800-800 रुपए दिए गए हैं। सोमवार को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ ही यह राशि खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इससे पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के बैंक खातों में 800-800 रुपए ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की परियोजना आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसके बाद कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए घोषणा की गई। राज्य में कक्षा 1 से 8 तक के 19 लाख 92500 विद्यार्थी तथा कक्षा 9 से 12 तक की 12 लाख 69 हजार 125 बालिकाएं शामिल हैं। कुल 32 लाख 61625 विद्यार्थियों के खातों में राशि जमा हो चुकी है। 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के खातों में 101.53 करोड़ तथा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के खातों में 159.40 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है।
भीलवाड़ा की स्थिति: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 54 हजार 110 विद्यार्थी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा रामेश्वर जीनगर ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 54 हजार 110 विद्यार्थियों के लिए 4 करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर के रूप में स्वीकृत की गई है।
भीलवाड़ा: कक्षा 1 से 8 तक 2 लाख 38940 विद्यार्थी
जीनगर ने बताया कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक 2 लाख 38 हजार 940 विद्यार्थी हैं। इनके खातों में 8 करोड़ 4 लाख 39 हजार रुपए की राशि जमा हो चुकी है।