Aapka Rajasthan

Bhilwara में शादी समारोह से पहले दूल्हा-दुल्हन ने मतदान किया

 
Rajasthan में लोकसभा आम चुनाव हुआ संपन्न, यहाँ जानें सभी सीटों का मतदान प्रतिशत

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान शुरू हो चुका है। यहां से कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी और भाजपा के दामोदर अग्रवाल के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने प्रचार में पूरा दमखम लगाया। दामोदर अग्रवाल के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभाएं की।

भीलवाड़ा के पुर कस्बे में मतदान देने आए बुजुर्ग की मौत हो गई। छगन लाल (80) वोट देने आए थे। इस दौरान चक्कर आए और अचेत होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

इधर, भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में 60.70 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पूर्व शाम 5 बजे तक 54.67% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे तक 45.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं दोपहर एक बजे तक 37.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनावी मैदान में 10 प्रत्याशी हैं। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल 2175 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों के लिए 58.28 % फीसदी मतदान हुआ है। दूसरे फेज में 13 सीटों पर 64.56 % मतदान हुआ।