Aapka Rajasthan

Bhilwara महिलाओ ने शीतला माता से परिवार की सुख-समृद्धि मांगी

 
Bhilwara महिलाओ ने शीतला माता से परिवार की सुख-समृद्धि मांगी

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वस्थ संतान की कामना के साथ शीतला सप्तमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शीतला माता की पूजा करने के लिए महिलाएं सुबह से ही सज-धजकर और पूजा सामग्री लेकर शीतला माता के मंदिर में पहुंचना शुरू हो गई हैं।

सोमवार को शहर के माणिक्य नगर, जूनावास, तेजाजी चौक, संजय कॉलोनी, आरसी व्यास सहित कई स्थानों पर महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। कई जगहों पर महिलाओं की लंबी कतारें भी देखी गईं। महिलाओं ने देवी मां को दही औलिया, मक्के की औलिया और एक दिन पहले बनाए गए ठंडे पकवानों का भोग लगाया।

पूजा करने आई महिला ट्विंकल ने बताया कि वह पिछले 10 साल से पूजा कर रही हैं और धार्मिक मान्यता है कि माता रानी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और बच्चे स्वस्थ रहते हैं. पिछले 40 वर्षों से पूजा करने आ रही प्रेम देवी दरक ने कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति का त्योहार है, हम माता रानी की पूजा करते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। माता रानी भी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।